पटना ग्रामीण: पटना में 'आयुष्मान वय वंदना' कार्ड का शुभारंभ, 70 साल से अधिक आयु के नागरिकों को मिलेगा 5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज
नगर विकास एवं आवास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में, बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज प्रदान करने हेतु 'आयुष्मान वय वंदना कार्ड' का शुभारंभ किया गया।