डुमरांव: आयोजन कला संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में द्वारा डुमरांव में 21 को मनेगा बिस्मिल्लाह खां महोत्सव
Dumraon, Buxar | Feb 19, 2024 डुमरांव के राज हाई स्कूल के मैदान में 21 फरवरी बुधवार को बिस्मिल्लाह खां महोत्सव मनाया जाएगा। अनुमंडल प्रशासन द्वारा इसकी पूरी तैयारियां कर ली गई है। एसडीएम कुमार पंकज ने बताया कि बुधवार को राज हाई स्कूल मैदान में शाम 4 बजे यह कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इसका आयोजन कला संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन ने संयुक्त रुप से किया है।