डुमरांव: नया भोजपुर में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से जला धान और मवेशियों का चारा, पीड़ित ने की उचित मुआवजे की मांग
Dumraon, Buxar | Feb 18, 2024 नया भोजपुर ओपी थानाक्षेत्र के स्थानीय गांव में बिजली की शॉर्ट सर्किट के कारण एक किसान का 8 बोरा धान और मवेशियों का चारा जलकर राख हो गया। स्थानीय किसान अवध बिहारी पांडेय ने अपने खलिहान में आठ बोरा धान और चार बीघे के धान की फसल के पुआल का चारा कटवाकर रखा था, तभी खलिहान के ऊपर से गुजर रहे 11000 वोल्ट के तार से चिंगारी निकली और आग लग गई।