डुमरांव: शराब के खिलाफ नया भोजपुर ओपी थानाक्षेत्र के बिंदटोली में चला छापेमारी अभियान, शराब के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार
Dumraon, Buxar | Feb 19, 2024 शराब के खिलाफ पुलिस ने रविवार को नया भोजपुर ओपी थानाक्षेत्र इलाके में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान छिपाकर रखा शराब बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली। मामले में पुलिस में एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं अन्य शराब कारोबारियों की पहचान में पुलिस जुटी हुई है। सोमवार को प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ ने जानकारियां दी।