डुमरांव: डुमरांव के राज हाई स्कूल में कल होने वाले बिस्मिल्लाह खान महोत्सव को लेकर SDM ने दी अहम जानकारियां
Dumraon, Buxar | Feb 20, 2024 डुमरांव के राज हाई स्कूल में 21 फरवरी यानी कल को होने वाले बिस्मिल्लाह खान महोत्सव को लेकर एसडीएम कुमार पंकज ने अहम जानकारियां दी है। एसडीएम ने बताया कि बिहार सरकार पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के तत्वाधान में बिस्मिल्लाह खान महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसकी तिथि 21 फरवरी निर्धारित की गई है। कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होगा।