सदर: प्रयागराज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, ज्वाला देवी सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षकों का हुआ सम्मान
Sadar, Allahabad | Sep 5, 2026
महान शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती प्रयागराज में शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कई विद्यालयों में शिक्षकों को सम्मानित किया गया।ज्वाला देवी सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने गुरुओं से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कई सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लिया।