कानपुर कचहरी में सात सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। हड़ताल के चलते अदालतों में सन्नाटा पसरा रहा और सैकड़ों वादकारियों को तारीख लेकर वापस लौटना पड़ा।
अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में जमकर नारेबाजी की और रजिस्ट्री ऑफिस में कामकाज बंद कराया। इसके बाद बार एसोसिएशन और लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा।
अधिवक्ताओं का कहना है कि मांगों पर विचार होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
📍 स्थान: कानपुर कचहरी
📲 ऐसी ही खबरों के लिए Ground Zero News को फॉलो करें।
.
#Kanpur #KanpurNews #KanpurCourt #KanpurKachहरी #वकीलोंकीहड़ताल
Mathura, Mathura | Sep 23, 2026