वसंत विहार: कापसहेड़ा थाना पुलिस ने 2600 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया
कापसहेड़ा थाना की पुलिस टीम ने शराब तस्करी के एक मामले का खुलासा करते हुए बॉर्डर पार से 52 कार्टून में भर कर लाई गई 2,600 क्वार्टर अवैध शराब और तस्करी में इस्तेमाल कर को द्वारका एक्सप्रेसवे से जप्त कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने 1 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान दीपक संगसंगवाले के रूप में हुई है, यह कापसहेड़ा का रहने वाला है।