इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने रात के समय एक भारतीय हवाई यात्री को गोल्ड तस्करी के मामले में पकड़ा है। जिसके पास से 40 लाख 80 हजार रुपए का गोल्ड बरामद किया गया है। इसके खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बरामद किए गए गोल्ड को जप्त कर लिया गया है। गोल्ड का कुल वजन 600 ग्राम निकला।