कापसहेड़ा पुलिस ने एक ऑटो लिफ्टर को द्वारका लिंक रोड से गिरफ्तार किया है, जो मोटर साइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देता है। उसके पास से चोरी की दो मोटर साईकिल भी बरामद किया गया है। डीसीपी साउथ वेस्ट सुरेंद्र चौधरी ने बताया की गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश के रूप में हुई है। यह समालखा का रहने वाला है।