वसंत विहार: आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम टीम ने 29 लाख रुपये के सोने के छल्ले के साथ एक भारतीय यात्री को किया गिरफ्तार
आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने गोल्ड तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। आरोपी के पास से 29 लाख का गोल्ड बरामद किया गया है। जो वह छुपाकर विदेश से लेकर आया था। यह जेद्दा से आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचा था। कुल 379 ग्राम गोल्ड बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 29 लाख रुपए के आसपास है।