चूरू: अग्रसेन नगर रेलवे फाटक पर दो जनों ने चालक और परिचालक के साथ की मारपीट, पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाने की दी रिपोर्ट
Churu, Churu | May 17, 2025 चूरू के अग्रसेन नगर रेल्वे फाटक के पास बस में सवार दो जनों ने रोडवेज बस चालक व परिचालक के साथ बस को रोकने की बात को लेकर मारपीट की।शनिवार सुबह 10 रोडवेज बस के परिचालक दौलतपुरा गांव निवासी निर्मल कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रेट सर्किल से सुबह 8.10 मिनट पर रवाना हुआ तो अग्रसेन नगर फाटक के पास किशोर व मोहित ने बस को रोकने के लिए कहा।