चूरू: वार्ड 45 मोचीवाड़े मोहल्ले के लोग बिजली न होने से परेशान, बिजली विभाग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
Churu, Churu | May 17, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर वार्ड 45 मोचीवाड़ा मोहल्ले के लोग बिजली नही होने से परेशान है। शनिवार दोपहर बारह बजे वार्ड 45 मोचिवाड़ा मोहल्ले के लोगो ने विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड पार्षद विजय जालान ने बताया कि यहा रात से बिजली नही है जिसके कारण पानी भी नही आ रहा है, ये समस्या हमारे हमेशा रहती है, हमने कई बार बिजली विभाग को लिखित मे शिकायत दी है लेकिन कोई समाधान नही।