चूरू: हरिद्वार से आ रही बस के ड्राइवर की पंखा सर्किल के पास मौत, गश खाकर गिरा, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Churu, Churu | May 17, 2025 चूरू शहर के पंखा सर्किल के पास शनिवार को एक बस ड्राइवर की अचानक मौत हो गई। 45 वर्षीय बस ड्राइवर गश खाकर जमीन पर गिरा और उसने दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने मृतक का चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।