सारठ: चितरा थाना के करमचंद में पति ने पत्नी की पीटकर हत्या कर शव झाड़ियों में दफनाया, आरोपी पति गिरफ्तार
सारठ प्रखंड स्थित चितरा थाना के करमचंद गांव में बीते 7 सितंबर को जल्लाद पति ने पत्नी की पीटकर हत्या करके शव को झाड़ियों में दफना दिया था। इधर घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति के निशानदेही पर बुधवार शाम 4 बजे मृतक महिला के शव को दफनाए स्थल से बरामद कर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। वही आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद जेल भेजने की बात कही जा रही है