कोंडागांव: विधायक लता उसेंडी कोंडागांव शहर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर कर रही जन समस्याओं का समाधान
कोंडागांव विधायक लता उसेंडी इन दिनों लगातार नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का दौरा कर रही है। वही उनके द्वारा वार्ड में पहुंचकर नगर वासियों की समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए तत्काल समस्याओं का समाधान करवाया जा रहा है। 28 जून को मिली जानकारी अनुसार विधायक द्वारा नगर के सरगीपाल,भगत सिंह वार्ड एवम बंधापारा वार्ड वासियों की समस्याओं का समाधान किया गया।