कोंडागांव: संबलपुर और बम्हनी में कोतवाली पुलिस ने कार्यशाला का आयोजन कर 01 जुलाई से लागू होने वाले कानूनों के बारे में दी जानकारी
कोंडागांव एसपी वाय अक्षय कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुर और ग्राम बम्हनी में कार्यशाला का आयोजन ग्रामीणों को 01 जुलाई से देश में लागू हो रहे नए कानून भारतीय न्याय संहिता,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया ।