कोंडागांव: सहकारिता सचिव डॉक्टर प्रसन्ना ने जिला कार्यालय में की निर्माणाधीन मक्का प्रसंस्करण संयंत्र की प्रगति की समीक्षा
सहकारिता विभाग के सचिव डॉक्टर सी आर प्रसन्ना ने कोकोड़ी में निर्माणाधीन मक्का प्रसंस्करण संयंत्र की प्रगति की समीक्षा की। जिला कार्यालय में गुरुवार को संयंत्र के विभिन्न इकाइयों की प्रगति की जानकारी ली और कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मक्के की खरीदी एवं उसके भंडारण की व्यवस्था पर भी चर्चा की। इस अवसर पर कलेक्टर भी उपस्थित थे।