कोंडागांव: शिवसेना ने कोंडागांव बस स्टैंड में जलाया असदुद्दीन ओवैसी का पुतला, शपथ ग्रहण के दौरान जय फिलिस्तीन का लगाया था नारा
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ 28 जून को शिवसेना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिवसेना जिला अध्यक्ष अभय गायकवाड के नेतृत्व में स्थानीय बस स्टैंड में विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी के साथ ओवैसी का पुतला दहन किया है।बताया जा रहा है लोकसभा में हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी द्वारा शपथ लेते हुए दूसरे देश को जय फिलिस्तीन कह कर विवाद को जन्म दिया गया है।