मुंगावली: मुंगावली में दिव्यांग को मिली साइकिल, अख्तर खान के मिशन को मिला जबरदस्त समर्थन
मुंगावली के समाजसेवी अख्तर खान की पहल पर दिव्यांग भगवान सिंह को साइकिल मिली, जिसमें कई लोगों ने सहयोग दिया। साइकिल मिलने पर भगवान सिंह भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर भी इस मदद की खूब सराहना हो रही है। अख्तर खान ने अगला मिशन जल्द शुरू करने का संकेत दिया है।