बल्देवगढ़: लड़वारी गांव में जमीनी रंजिश को लेकर महिला के साथ मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत लड़वारी गांव निवासी पीड़िता हरीबाई लोधी के द्वारा पुलिस थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।और पुलिस को बताया कि अहार पुलिया तिगैला पर वह गुमटी में एक छोटी सी किराना की दुकान खोले हुए है। जमीनी रंजिश को लेकर गांव के ही शेरू आदिवासी एवं रमेश आदिवासी के द्वारा दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की।एवं पीड़िता के साथ लाठी डंडों से मारपीट की।