चंदौली: कांशीराम आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, पुलिस कार्रवाई में जुटी
सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के कोड़रिया गांव निवासी राजाराम 65 वर्ष काफी दिनों से कांशीराम आवास पर रहते थे। शुक्रवार शाम अचेत अवस्था में पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस बुजुर्ग को जिला अस्पताल लाया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।