चंदौली: दीघवट में मनबढ़ों ने किसी विवाद में फाइटर से एक युवक पर किया हमला, युवक को आई गंभीर चोटें
चंदौली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के दिघवट में मनबढ़ो ने किसी विवाद में शुक्रवार शाम फाइटर से एक युवक के ऊपर हमला कर दिया, जिससे युवक को गंभीर चोटें आई है। मनबढ़ो ने दिघवट निवासी नीतीश कुमार 18 वर्ष को पीटकर गंभीर रूप से घायल किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।