चंदौली: छित्तो गांव में धूमधाम से मनाई जा रही होली, बच्चों में उत्साह, एक-दूसरे पर डाल रहे रंग
चंदौली जनपद में होली का पर्व पूरे हर्षोल्लास व सद्भाव तरीके से मनाई जा रही है। लोग एक-दूसरे के ऊपर रंग डालकर होली की खुशियां जाहिर कर रहे है। सदर कोतवाली छित्तो गांव में शुक्रवार सुबह होली पर्व पर छोटे-छोटे बच्चे एक-दूसरे पर रंग फेंकते नजर आए। होली को लेकर बच्चों में काफी उत्साह है। गांव में शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाई जा रही है।