चंदौली: आवाजापुर में अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे बुजुर्ग व्यक्ति को मारी टक्कर, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी
जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र के आवाजपुर में अज्ञात वाहन ने गुरुवार शाम पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है। आवाजापुर निवासी पेवरु 80 वर्ष रोजाना की तरह टहल रहे थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल बुजुर्ग व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।