चंदौली: शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर नवनियुक्त बीएसए से मुलाकात की, शैक्षणिक माहौल पर हुई चर्चा
चंदौली जनपद के शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने नवनियुक्त बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सचिन कुमार से गुरुवार दोपहर मुलाकात की। जिलाध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने होली की शुभकामनाएं दी और शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने अति पिछड़े जिले के गरीब छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने की आवश्यकताओं पर जोर दिया।