मोहड़ा: जनता दरबार में 4 भूमि विवाद मामलों की सुनवाई हुई
Muhra, Gaya | Mar 7, 2026 मोहड़ा अंचल कार्यालय में शनिवार को 12 बजे मोहड़ा सीओ राकेश रंजन और अतरी थाना के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार लगाया गया।इसकी जानकारी देते हुए सीओ राकेश रंजन ने बताया कि जनता दरबार में चार भूमि विवाद मामले की सुनवाई की गई। जिसमें एक मामले को ऑन द स्पॉट निष्पादित किया गया है। तीन मामले लंबित है जो अगले शनिवार को फिर से सुनवाई की जाएगी।