फर्रुखाबाद: गंगा में डूबे पूर्व सैनिक का शव तीसरे दिन फर्रुखाबाद से तीन किलोमीटर दूर गोताखोरों को मिला, भांजी को बचाते समय डूबे थे
कादरीगेट थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दुर्वासा ऋषि आश्रम घाट पर नहाते समय भांजी को बचाने के प्रयास में नेकपुर चौरासी स्थित शिवाजी कॉलोनी निवासी एक पूर्व सैनिक गंगा में डूब गए थे। देर शाम तक खोजबीन के बावजूद उनका कुछ पता नहीं चला था। पुलिस और गोताखोरों को पांचाल घाट से करीब तीन किलोमीटर दूर बरगदिया घाट पर उनका शव उतराता मिला। शव मिलने की खबर से परिवार में चीख