चकरनगर: परबा पर किसी ने खोली दुकान, तो किसी ने निभाई पुरानी परंपरा; पीडीए व बीजेपी के व्यापारियों के विचार अलग-अलग
परबा के दिन कस्बे के बाजार में दुकानदारों के बीच अलग-अलग मान्यताएं देखने को मिलीं। कुछ दुकानदारों ने पुरानी परंपरा के अनुसार अशुभ मानते हुए अपनी दुकानें बंद रखीं, जबकि बड़ी संख्या में व्यापारियों ने सामान्य दिनों की तरह दुकानें खोलकर कारोबार किया। सोमवार दोपहर 3 बजे दुकान खोलने वाले व्यापारियों का कहना था कि वे अंधविश्वास के बजाय व्यापार पर फोकस ज्यादा रखते।