अकलतरा: कोटमीसोनार गांव के रेलवे स्टेशन के पास शराब पीते बिलासपुर जिले के व्यक्ति को किया गिरफ्तार
अकलतरा पुलिस ने कोटमीसोनार गांव के स्टेशन चौक के पास शराब का सेवन करने वाले रमेश यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से 30 अक्टूबर की रात को सूचना मिली कि कोटमीसोनार गांव के स्टेशन चौक के पास एक व्यक्ति शराब पी रहा है। पुलिस ने मौकेसे शराब पीते रमेश यादव को गिरफ्तार किया।