सोरांव: बहरिया थाना क्षेत्र के मिझुरा में हुई घटना में मृतक के घर सांत्वना देने पहुंचे कांग्रेसी, मदद का भरोसा दिलाया
बहरिया थाना क्षेत्र के मिझूरा गांव मंगलवार की दोपहर ट्रैक्टर-थ्रेशर से गेहूं की मड़ाई के दौरान एक युवक सुमित गौतम की मौत हो गई।घटना के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मृतक के घर पहुंचा। गुरुवार को मुलाकात के दौरान अशफाक अहमद ने दूरभाष पर एस.डी.एम. फूलपुर और ए.सी.पी. फूलपुर से मृतक के परिवार को 25 लाख रु देने की मांग की।