छत्तीसगढ़ के कोरबा में गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाने वाले लिव-इन पार्टनर को पुलिस ने मंगलवार को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि गर्लफ्रेंड शराब की आदी थी और अक्सर घर से बाहर चली जाती थी।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
घटना वाले दिन भी दोनों में इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में बॉयफ्रेंड ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद वह खाना बनाने लगा।
खाना खाने के बाद उसने देखा कि गर्लफ्रेंड के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। इसके बाद उसने शव को सेप्टिक टैंक में डालकर छिपा दिया और भाग निकला, जिसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। मामला श्यांग थाना क्षेत्र का है।