अकलतरा पुलिस ने पोड़ीदल्हा गांव के सार्वजनिक जगह में शराब पीने वाले सुभाष धीवर को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने सुभाष धीवर के खिलाफ आबकारी एक्ट 36 (च) के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि पोड़ीदल्हा गांव के सार्वजनिक जगह में एक व्यक्ति शराब का सेवन कर रहा है।