अकलतरा: तरौद चौक फोरलेन के पास खड़े युवक को बाइक ने मारी ठोकर, युवक को आई गंभीर चोट, घायल युवक बिलासपुर रेफर
अकलतरा के तरौद चौक फोरलेन के पास खड़े युवक को बाइक ने ठोकर मार दी। इससे युवक जावेद खान को गंभीर चोट आने पर बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में बाइक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, जरीफ खान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका भाई जावेद खान, बिलासपुर जाने के लिए तरौद चौक फोरलेन के पास खड़ा था।