अकलतरा: बाना गांव में घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने की चोरी, FIR दर्ज
अकलतरा थाना क्षेत्र के बाना गांव में घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 303 (2) BNS के तहत जुर्म दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक, बाना गांव के विक्की मिरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी बाइक को हमेशा की तरह घर के बाहर खड़ी करके घर अंदर चला गया था।