ज्ञानपुर: पुलिस लाइन के सामने GIC ग्राउंड में पटाखे की दुकान में लगी आग, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
भदोही के ज्ञानपुर पुलिस लाइन के सामने जीआईसी ग्राउंड में पटाखों की दुकान में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। लेकिन दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत और सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया। समय पर कार्रवाई होने से बड़ा हादसा होने से बच गया।