कौंच: कोंच तहसील परिसर में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद चस्पा हुए पोस्टर, दलालों से सावधान रहने की अपील की गई
Konch, Jalaun | Aug 19, 2026 बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जानकारी मिली कि कोंच तहसील परिसर में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद लेखपालों ने कई जगह पोस्टर चस्पा कराए। पोस्टरों में किसानों को 61ख बनवाने के नाम पर दलालों से सावधान रहने की अपील की गई है। बताया जा रहा है कि बीते दिन 61ख बनवाने को लेकर 100 रुपये की कथित घूस के विवाद में अधिवक्ता और लेखपाल के बीच कहासुनी हुई थी।