फिरोजाबाद सरोजनी नायडू जूनियर हाईस्कूल बोधाश्रम में नारी शक्ति स्वाभिमान फाउंडेशन एवं संगम लोक संघ, केसरिया वाहिनी, आदर्श विकास संस्थान फैमिली बर्थडे क्लब के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन श्रीमती अनुपम शर्मा दिशा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से हरे परिधानों में सजी और भारतीय संस्कृति के अनुरूप श्रृंगार युक्त महिलाओं ने मल्हार लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में हरियाली तीज सेल्फी प्वाइंट, हरी चूड़ियों का स्टॉल, मेहंदी स्टॉल, नीम की डाल पर फूलों से सजा झूला आकर्षण का केंद्र रहे तथा देर सांय तक झूले पर महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सौभाग्यवती महिलाओं को संगम लोक संघ की तरफ से चूड़ी, मेहंदी, बिंदी, पर्स भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पार्षद प्रीति गुप्ता, जया शर्मा, चंद्रकांता शंखवार, उर्वशी वर्मा, पूनम चौहान, डॉ सीमा रानी भारद्वाज, हेमलता कुशवाह, शालिनी गुप्ता, शिवा यादव, प्रभा आर्या, सुलेखा, प्रियंका चक, सुमन बघेल प्रधानाचार्य, मिथलेश शंखवार, निरंजना शंखवार, निम्मी श्रीवास्तव, सावित्री राठौर और दीक्षा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
आपने तीज कैसे मनाई कमेंट में बताएं और ऐसी सांस्कृतिक खबरों के लिए पेज को फॉलो करें।
@FirozabadPressClub @SangamLokSangh @NariShaktiSwabhiman
#HariyaliTeej #हरियालीतीज #Firozabad #फिरोजाबाद #NariShakti #Tehwar #IndianCulture #UPNews #ViralNews #FollowForMore
---