मुगलसराय: सकलडीहा तिराहा से पुलिस ने बकरियों की चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य और गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जनपद के थाना अलीनगर पुलिस ने मंगलवार शाम को गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार अरविंद मुसहर निवासी चकिया थाना अलीनगर के विरूद्ध बकरियों की चोरी के संबंध में मुकदमा दर्ज था। अभियुक्त के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज था, जिसमें अभियुक्त वांछित चल रहा था, गिरफ्तार कर पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया।