मुगलसराय: मुगलसराय के शनि मंदिर के पास से पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार, ऑटो चालक की हत्या अप्राकृतिक संबंध के लिए की गई
जनपद की थाना मुगलसराय पुलिस ने सोमवार को सुबह एक हत्यारे को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। दरअसल बीते दिनों ऑटो चालक नवाब उर्फ रिंकू पटेल नगर निवासी राज जायसवाल से अप्राकृतिक संबंध बनाने प्रयास किया था। जिस पर राज जायसवाल ने ईट से कुचकर ऑटो चालक की हत्या कर दी थी। जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया, आरोपी को मुगलसराय कस्बे के शनि मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।