मुगलसराय: सिंघीताली ओवर ब्रिज के पास पुलिस ने सात पिकअप में आठ गोवंश के साथ सात गौ तस्करों को किया गिरफ्तार
जनपद की थाना अलीनगर पुलिस ने सोमवार को गौ तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार सिंघीताली ओवर ब्रिज के पास चेकिंग अभियान के दौरान सात पिकअप में आठ गोवंशो के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गौ तस्कर विजय यादव,अखिलेश यादव,भरत सिंह चंदौली जिला,राज केसरी,पीयूष गुप्ता मिर्जापुर ,रवि जयसवाल वाराणसी तथा रंजीत कुमार गाजीपुर जिला के निवासी है।