मुगलसराय: बखरा गांव में चोरी, परिवार सोता रहा बेखबर, चोर बांस की सीढ़ी से घर में घुसे, नगदी, आभूषण और मोबाइल चोरी
चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बखरा गांव में बीती देर रात मंगलवार को एक चोर गिरोह ने छोटेलाल के घर को निशाना बनाया। चोरी की घटना तब हुई जब छोटेलाल अपने परिजनों के साथ सो रहे थे। चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश कर नगदी, आभूषण और मोबाइल फोन, ब्लूटूथ आदि चुरा ले गए। सुबह जब चोरी की वारदात की वारदात देखा तो इसकी लिखित तहरीर थाने में दी।