मुगलसराय: अमोघपुर में चोरों ने रेल कर्मी के बंद मकान से 5 लाख रुपए के जेवरात किए चोरी
चंदौली जनपद अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर गांव में चोरों ने एक बंद पड़े घर में लाखों के जेवरात उड़ा ले गए। रेलकर्मी रामचंद्र चौहान जो की जपला रेलवे स्टेशन पर कार्यरत है, और उनका परिवार बाहर रहता है। रविवार शाम 7:30 बजे एक महिला ने घर का दरवाजा खुला देखा और परिवार को सूचना दी, पीड़ित रामचंद्र ने बताया की लगभग ₹500000 के जेवरात चोरी हुए हैं।