पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, बताया पूरी तरह स्वस्थ
संतकबीरनगर के पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने अपने शुभचिंतकों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि नई दिल्ली एम्स में जांच प्रक्रिया के दौरान उन्हें कुछ समय के लिए आईसीयू में भर्ती रहना पड़ा था। उन्होंने कहा कि अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और अस्पताल से सुरक्षित बाहर आ चुके हैं।
प्रवीण निषाद ने कहा कि सभी के स्नेह, शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए वह आभारी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही पुनः लोगों के बीच उपस्थित होकर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से