Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान हुई मृत्यु के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा दी गयी बाईट।

MORE NEWS

मेहदावल के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयराम पांडे ने संतकबीरनगर में मेडिकल कॉलेज को लेकर मुख्यमंत्री के दावे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के अनुसार जिले में मेडिकल कॉलेज नहीं है, जबकि मुख्यमंत्री इसके होने की बात कहते हैं। इस मुद्दे को लेकर वह 25 जून को मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपना चाहते हैं।

आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में लिखकर बताइए— कौन सही है, कौन गलत? 👇📝#newsupdate nis:value=#newsupdate nis:enabled=true nis:link/> #khalilabad #newsupdate #newpost

मेहदावल के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयराम पांडे ने संतकबीरनगर में मेडिकल कॉलेज को लेकर मुख्यमंत्री के दावे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के अनुसार जिले में मेडिकल कॉलेज नहीं है, जबकि मुख्यमंत्री इसके होने की बात कहते हैं। इस मुद्दे को लेकर वह 25 जून को मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपना चाहते हैं। आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में लिखकर बताइए— कौन सही है, कौन गलत? 👇📝#newsupdate nis:value=#newsupdate nis:enabled=true nis:link/> #khalilabad #newsupdate #newpost

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 23, 2026

संतकबीरनगर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, विपक्ष पर साधा निशाना

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मंगलवार को संतकबीरनगर पहुंचे, जहां उन्होंने एक निजी होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और बाद में मीडिया से रूबरू होते हुए विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला।

मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि हाल ही में हुई दुखद घटना में बच्चों की मौत से पूरा प्रदेश और पूरा देश व्यथित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी पूर्व निर्धारित यात्रा बीच में छोड़कर घटनास्थल का दौरा किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया है और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तलब की है। दोषियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और गिरफ्तारियां भी हो रही हैं।

इस दौरान मंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष केवल बयानबाजी तक सीमित है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एयर कंडीशन कमरों में बैठकर सिर्फ सोशल मीडिया पर राजनीति करते हैं, लेकिन पीड़ित परिवारों के जख्मों पर मरहम लगाने की फुर्सत उनके पास नहीं है।

अनिल राजभर ने कहा कि वर्ष 2016 में संबंधित मामले में एलडीए द्वारा की गई कार्रवाई को समाजवादी पार्टी की सरकार ने ही निरस्त किया था, लेकिन आज वही लोग जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हर घटना पर राजनीति करने की आदी हो चुकी है और संवेदनशील मुद्दों पर भी राजनीतिक लाभ तलाशती है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच निष्पक्ष होगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

संतकबीरनगर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, विपक्ष पर साधा निशाना संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मंगलवार को संतकबीरनगर पहुंचे, जहां उन्होंने एक निजी होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और बाद में मीडिया से रूबरू होते हुए विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि हाल ही में हुई दुखद घटना में बच्चों की मौत से पूरा प्रदेश और पूरा देश व्यथित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी पूर्व निर्धारित यात्रा बीच में छोड़कर घटनास्थल का दौरा किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया है और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तलब की है। दोषियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और गिरफ्तारियां भी हो रही हैं। इस दौरान मंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष केवल बयानबाजी तक सीमित है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एयर कंडीशन कमरों में बैठकर सिर्फ सोशल मीडिया पर राजनीति करते हैं, लेकिन पीड़ित परिवारों के जख्मों पर मरहम लगाने की फुर्सत उनके पास नहीं है। अनिल राजभर ने कहा कि वर्ष 2016 में संबंधित मामले में एलडीए द्वारा की गई कार्रवाई को समाजवादी पार्टी की सरकार ने ही निरस्त किया था, लेकिन आज वही लोग जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हर घटना पर राजनीति करने की आदी हो चुकी है और संवेदनशील मुद्दों पर भी राजनीतिक लाभ तलाशती है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच निष्पक्ष होगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 23, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियां तेज, विधायक गणेश चौहान गांव-गांव कर रहे जनसंपर्क

संतकबीरनगर। आगामी 25 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित संतकबीरनगर दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम धनघटा क्षेत्र के बंसवारी गांव स्थित बैजनाथ धाम में प्रस्तावित है, जहां उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान लगातार क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर रहे हैं। विधायक चौपालों और जनसभाओं के माध्यम से लोगों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। साथ ही कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी भी साझा कर रहे हैं।

विधायक गणेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे 25 जून को बैजनाथ धाम पहुंचकर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

वहीं मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है।

 संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियां तेज, विधायक गणेश चौहान गांव-गांव कर रहे जनसंपर्क संतकबीरनगर। आगामी 25 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित संतकबीरनगर दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम धनघटा क्षेत्र के बंसवारी गांव स्थित बैजनाथ धाम में प्रस्तावित है, जहां उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान लगातार क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर रहे हैं। विधायक चौपालों और जनसभाओं के माध्यम से लोगों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। साथ ही कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी भी साझा कर रहे हैं। विधायक गणेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे 25 जून को बैजनाथ धाम पहुंचकर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। वहीं मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 23, 2026

संतकबीरनगर के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री महीप बहादुर पाल के आवास पर उनके पुत्र के विवाह उपरांत आयोजित बहुभोज कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इस अवसर पर मेहदावल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडे भी कार्यक्रम में पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।

संतकबीरनगर के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री महीप बहादुर पाल के आवास पर उनके पुत्र के विवाह उपरांत आयोजित बहुभोज कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इस अवसर पर मेहदावल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडे भी कार्यक्रम में पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 23, 2026

मोहर्रम को लेकर महुली क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
संतकबीरनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह एवं महुली थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश पांडे ने थाना क्षेत्र के मैनसीर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। पुलिस प्रशासन ने कहा कि मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मोहर्रम को लेकर महुली क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा संतकबीरनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह एवं महुली थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश पांडे ने थाना क्षेत्र के मैनसीर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। पुलिस प्रशासन ने कहा कि मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 23, 2026