टिहिया के पास एक मजदूर के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ने से घटनास्थल पर ही मजदूर की मौत हो गई, जबकि चालक बुरी तरह घायल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद चालक को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया और पुलिस द्वारा मृतक मजदूर के शव को शुक्रवार की शाम 5:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।