नीम चक बथानी: नीमचक बथानी व मोहड़ा प्रखंड के उर्वरक प्रतिष्ठानों पर संयुक्त टीम ने की छापेमारी, अनियमितता मिलने पर 8 निलंबित
नीमचक बथानी व मोहड़ा प्रखंड के उर्वरक प्रतिष्ठानों पर संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी की। जांच में अनियमितता मिलने पर 8 उर्वरक दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। जबकि 2 प्रतिष्ठानों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि किसानों से लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई। निरीक्षण के क्रम में कुल 10 उर्वरक दुकानों की जांच हुई।