मांधता पुलिस ने पनियारी बाजार से 2 गैंगेस्टर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने शुक्रवार शाम 6 बजे बताया की गिरफ्तार अभियुक्तों पर हत्या और गैंगस्टर एक्ट जैसे संगीन अपराधों में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम टिक्कू उर्फ टिंकू उर्फ अरविंद और राजू उर्फ लालमणि उर्फ लालमनी हैं।