Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

मसूरी कांग्रेस ने पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि, डॉ. ए पीजे अब्दुल कलाम को भी किया नमन मसूरी शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को झूलाघर स्थित कांग्रेस भवन में उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं इंटक के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं ‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को भी श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि स्व. हीरा सिंह बिष्ट ने अपना संपूर्ण जीवन संगठन को मजबूत करने, श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करने और उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित किया। उनका सरल व्यक्तित्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और संघर्षशील नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। उन्होने कहा कि स्व. बिष्ट का निधन केवल कांग्रेस के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी और संगठन को नई दिशा देने का कार्य किया। उनके योगदान को प्रदेश लंबे समय तक याद रखेगा। सभा में नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन और विचारों का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम ने देश के युवाओं को बड़े सपने देखने, शिक्षा, विज्ञान और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. हीरा सिंह बिष्ट और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही दिवंगत नेता की पुण्यात्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। #GaneshJoshi #landslide #mussoorie #uttarkhand #uttrakhand

Mussoorie, Dehradun | Jul 27, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.

मसूरी कांग्रेस ने पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि, डॉ. ए पीजे अब्दुल कलाम को भी किया नमन मसूरी शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को झूलाघर स्थित कांग्रेस भवन में उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं इंटक के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं ‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को भी श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि स्व. हीरा सिंह बिष्ट ने अपना संपूर्ण जीवन संगठन को मजबूत करने, श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करने और उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित किया। उनका सरल व्यक्तित्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और संघर्षशील नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। उन्होने कहा कि स्व. बिष्ट का निधन केवल कांग्रेस के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी और संगठन को नई दिशा देने का कार्य किया। उनके योगदान को प्रदेश लंबे समय तक याद रखेगा। सभा में नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन और विचारों का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम ने देश के युवाओं को बड़े सपने देखने, शिक्षा, विज्ञान और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. हीरा सिंह बिष्ट और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही दिवंगत नेता की पुण्यात्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। #GaneshJoshi #landslide #mussoorie #uttarkhand #uttrakhand - Mussoorie News