राशमि: राशमी में महिलाओं ने सामूहिक रूप से गोवर्धन पूजन किया, लगाई परिक्रमा
राशमी। कस्बे में दीपोत्सव के तहत दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार को कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में गोवर्धन पूजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से बैठकर गोवर्धन महाराज की पूजा की। सुबह सात बजे बाद से गोवर्धन पूजन का दौर चला। महिलाओं ने विधि-विधान से गोवर्धन पूजन किया। उन्होंने घरों के बाहर गौ के गोबर से गोवर्धन बनाकर फल, फूल, धूप से मंत्रोच्चार के